Search

 
 
 

घाटशिला : संत नंदलाल विद्या मंदिर में "इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी" विषय पर एग्जीबिशन आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के शिक्षकों व विज्ञान के विद्यार्थियों ने नेशनल इंजीनियरिंग डे के उपलक्ष्य में बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ. इसका विषय "इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी" था. इसमें कुल 13 मॉडल का प्रदर्शन किया गया. संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के साइंस के कुल 51 विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया. यह प्रदर्शनी छात्रों को जीवन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के प्रति अधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में भी मदद करेगी. छात्र अपने कक्षा ज्ञान को इन प्रदर्शनियों में लागू करते हैं और सीखने की रुचि विकसित करते हैं. यह प्रदर्शनी छात्रों को अधिक आत्मविश्वासी, रचनात्मक, भविष्य के लिए तैयार करती है. शिक्षकों की चार सदस्यों की टीम में जीएस सोखी, एमएस घोस, गुरदीप कौर एवं मौसमी बनर्जी शामिल थे. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों को इस प्रदर्शनी में भेजने का मुख्य उद्देश्य अनुभव लेना था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-office-of-team-moonka-kedia-opened-in-milani-hall/">जमशेदपुर

: मिलानी हॉल में खुला टीम मूनका-केडिया का चुनावी कार्यालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही