Search

 
 
 

घाटशिला : दिशोम जाहेरथान कमेटी का किया गया विस्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल के मुसाबनी सुरदा क्रॉसिंग स्थित आदिवासी संथाल समुदाय का सबसे बड़ा पूजा स्थान दिशोम जाहेरथान में 12 मौजा के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित कर नई कमेटी का विस्तार किया गया. बैठक में उपाध्यक्ष पद के लिए धनंजय मांडी और सिंहराय हेंब्रम को चुना गया, सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से कन्हाई हेंब्रम और कोषाध्यक्ष के लिए निमाई मांडी को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में पुरानी कमेटी ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत कर नई कमेटी को कार्यभार सौंपा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-district-convener-held-a-meeting-with-newly-elected-block-president-of-congress/">गिरिडीह

: कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के साथ जिला संयोजक ने की बैठक

5 करोड़ की लागत से जाहेरथान का होगा सौंदर्यीकरण

मौके पर पूर्व अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संथाल समुदाय का सबसे विश्वसनीय स्थल जाहेरथान है. इस पर लोगों का विश्वास हमेशा बना रहे इस तरह का कार्य नई कमेटी को करना चाहिए ताकि हमारी पहचान झारखंड ही नहीं पूरे देश में हो. इस मौके पर 5 करोड़ की लागत से जाहेरथान सौंदर्यीकरण योजना का कमेटी के द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस मौके पर सोदाह गांव के ग्राम प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कन्हाई मुर्मू, सिदो मुर्मू, रमेश हांसदा, सनी मांडी सहित अन्य गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही