Search

 
 
 

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल के बैटरी रूम में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल में लगे सोलर सिस्टम के बैटरी रूम में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट होने से अचानक खराबी आ गई. इसके भीतर एक के बाद एक धमाके शुरू होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल कर्मी भी अग्निशमन यंत्र लेकर बैटरी रूम की ओर दौड़ते नजर आए. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी कुछ समझ नहीं पाए.  अस्पताल में मौजूद हर एक व्यक्ति सहमा सा नजर आने लगा. हालांकि अस्पताल कर्मियों की सूझबूझ के कारण यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यदि बैटरी में विस्फोट होता तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-national-deworming-day-started-by-feeding-albendazole-medicine-to-children/">घाटशिला

: बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

अक्सर खराबी आने से परेशान है अस्पतालकर्मी

बाद में बिजली मिस्त्री के आने पर सोलर पैनल से बैटरी व सर्किट के तार को काट कर अलग किया गया, इसके बाद जाकर धमाका थमा. अनुमंडल अस्पताल के बीपीएम मयंक कुमार सिंह ने बताया कि जब से सोलर पैनल अस्पताल में लगा है उस समय से लगातार इस तरह की समस्या होती रहती है. यह कभी भी ठीक से काम नहीं करता. अभी एक सप्ताह पहले ही इसकी मरम्मत करने रांची से मिस्त्री का दल आया था. आज तो धमाके की आवाज से पूरा अस्पताल सहम उठा. हालांकि किसी भी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई. समय रहते ही बड़ा हादसा टल गया. शॉर्ट सर्किट से कितने का नुकसान हुआ है यह बता पाना जल्दबाजी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही