Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नेत्र जांच शिविर में 60 लोगों के आंखों की जांच की गई

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : काशीदा एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में रविवार को कशीदा दुर्गा मंडप परिसर में पुर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. क्लब की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर तापस चटर्जी ने कहा कि जांच शिविर में लगभग 60 लोगों का नेत्र जांच कर आवश्यक सुझाव दिए गए. जांच के दौरान कई लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भी चिन्हित किया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-checkup-of-200-people-in-the-camp-of-marwari-yuva-manch/">आदित्यपुर

: मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा

सभी का मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा. अस्पताल की ओर से मरीजों को ले जाने तथा लाने तक की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स क्लब द्वारा जल्द ही स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. नेत्र जांच शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया तारामणि मुंडा, पंसस रामदास सोरेन के अलावा क्लब के उज्जवल सिन्हा, प्रवाल विश्वास, अरूप चौधरी, काजल मुखर्जी, दीपक भट्टाचार्य, कंचन कर, शिवाजी चटर्जी, विश्वजीत पाल, कौशिक घोष, स्वरूप पात्रो, अशोक पाल, पंकज सिंह, शकील अहमद, अर्जुन सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eunuchs-create-ruckus-over-congratulations-jharia-sindri-main-road-jammed/">धनबाद

: बधाई को लेकर किन्नरों ने किया बवाल, झरिया-सिंदरी मेनरोड जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही