Search

 
 
 

घाटशिला : क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा हुए है जिससे किसानों को खेती करने की आस जगी है. घाटशिला प्रखंड के कालाझोर गांव निवासी किसान काला चंद्र सरकार ने बताया कि देर से ही सही थोड़ी बहुत बारिश होने से खेत में पानी जमा हुआ है. अब किसान धान की रोपनी का कार्य शुरू कर सकेंगे. खेत में डाले गए बिचड़ा खेतों में ही सूखने के कगार पर थे पर पिछले दिन हुई बारिश से धन का बिचड़ा बच जाएंगे. इसी तरह बारिश हुई तो किसान थोड़ी बहुत धान की खेती कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-upset-due-to-lump-sum-and-high-electricity-bill/">चाईबासा

: एकमुस्त व अधिक बिजली बिल आने से ग्रामीण परेशान

उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

हालांकि देर होने के कारण क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाटशिला मुख्य बाजार की सड़कें जगह-जगह टूट गई है. इसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. लगातार हो रही बारिश लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही