Search

 
 
 

घाटशिला : किडजी प्री स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गोपालपुर स्थित किडजी प्री स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया. स्कूल में प्लेग्रुप तथा नर्सरी कक्षा के बच्चों के बीच यह प्रतियोगिता रखी गई थी. प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया. बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में स्पाइडर-मैन, भारत माता, डॉक्टर, आम, पुलिस, टीचर, पेड़, तोता, सेब बनकर आए. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की संचालिका रश्मि सिंह ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में उनका आत्मविश्वास बढ़ता है. उन्हें यह सीखने में मदद मिलती है कि मंच के डर पर कैसे काबू पाया जाए. प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल की कनक लता, इंद्रानी रॉय, लिली बोस, गुरप्रीत कौर, जेबा नाज, सुजाता मजूमदार, सुमिता दास, अमृता कौर, रूनू महतो, अनीता महतो, सुप्रना बेरा का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempted-theft-in-shop-near-bhalubasa-top/">जमशेदपुर

: भालूबासा टीओपी के पास दुकान में चोरी का प्रयास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही