Search

 
 
 

घाटशिला : नवरात्रि के अवसर पर ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल दहीगोड़ा में नवरात्रि के अवसर पर सोमवार को नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई. बच्चों ने तरह-तरह के रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी. इसमें दुर्गा, काली, राधा, कृष्ण, महिषासुर सहित अन्य बच्चों ने अलग-अलग रूप प्रस्तुत किए. विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. इसमें कक्षा नर्सरी में प्रथम दिव्यांका, द्वितीय खिस्तीज इसके अलावा एलकेजी में प्रथम शर्मिष्ठा, द्वितीय ओजस, तृतीय ओजस्वी, चतुर्थ स्थान पर दिव्यांका मुर्मू रही. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gaddi-samajs-football-tournament-organized-golmuris-team-became-the-winner/">जमशेदपुर

: गद्दी समाज का फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, गोलमुरी की टीम बनी विजेता
उसी तरह यूकेजी में प्रथम पुरस्कार भाग्यश्री सीट ने प्राप्त किया. जबकि द्वितीय सौम्या, तृतीय मोनालिसा, चतुर्थ पुरस्कार रोहान को मिला. इसी प्रकार कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों को भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार दिया गया. इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य शिल्पी सरकार ने कहा कि त्यौहार के मौके पर विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से बच्चे पर्व-त्यौहार मनाने के बारे में समझ सकते हैं. इसलिए इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-middle-aged-missing-from-jugsalai-recovered-from-dimna-dam/">जमशेदपुर

: जुगसलाई से लापता अधेड़ का शव डिमना डैम से बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही