Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना में सेवानिवृत्त एएसआइ को दी गई विदाई

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सेवानिवृत्त एएसआइ रामदरस राम का विदाई सामरोह आयोजित किया गया. मौके पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार एवं पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दास ने सेवानिवृत्त एएसआइ रामदरस राम को गुलदस्ता दिया व शॉल ओढ़ाया तथा उपहार देकर सम्मानित किया. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने कहा कि रामदरस राम लगभग दो साल इस थाना में अपनी सेवा दिये हैं. उनका स्वभाव काफी सरल रहा. वे अपना काम ईमानदारी के साथ करते थे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-a-naxalite-of-plfi-arrested-from-kuwadih-wanted-in-many-cases/">बंदगांव

: कुवाडीह से पीएलएफआई का एक नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

क्षेत्र के लोगों से काफी सम्मान मिला -  एएसआई

सेवानिवृत्त एएसआइ रामदरस राम ने कहा कि मैंने अपनी नौकरी के दौरान कई थानों में योगदान दिया पर धालभूमगढ़ थाना में मुझे यहां के पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ क्षेत्र के लोगों का काफी सम्मान मिला. जो मैं जीवन भर नहीं भूल सकता. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दास, पीएसआइ अर्जुन यादव, एएसआइ हरि शंकर ओझा, मोबिन खान, बालमुकुंद वर्मा के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही