Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मौदाशोली गांव के किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की विधायक से की मांग

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मौदाशोली गांव के दर्जनों किसानों ने गुरुवार को घाटशिला में विधायक रामदास सोरेन से मिलकर सिंचाई की समस्या से अवगत कराया. किसानों ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण वे लोग धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं. मौदाशोली पंचायत के सुंदरडीह, सरबिला, नुआगांव, आमाडुबी, पलासबनी समेत कई गांव में खेत वैसे ही पड़े हुए हैं. बारिश नहीं होने के कारण लगभग 2 हजार किसान हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं. उन्हें एक उपाय सुझा है. उनके गांव के पास से चांडिल बांयी कैनाल निकली है अगर उस कैनाल में स्वर्णरेखा परियोजना द्वारा पानी छोड़ा जाता है तो वह कुछ हद तक धान की रोपाई कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-rs-63-crore-will-be-spent-on-bagbera-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पर खर्च होंगे 63 करोड़ रुपए से अधिक

मुख्य अभियंता ने कैनाल में पानी छोड़ने का दिया भरोसा

किसानों की मांग पर विधायक रामदास सोरेन ने स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता अशोक कुमार दास से वार्ता कर गुरुवार को पानी छोड़ने को कहा. जिस पर अशोक दास ने भरोसा दिया कि गुरुवार की शाम तक कैनाल में पानी छोड़ दिया जाएगा. हालांकि चांडिल डैम में पानी कम होने के कारण किसानों को कुछ दिन बाद पानी मिल सकती है, क्योंकि पानी की रफ्तार कम होने के कारण कैनाल से मौधाशोली तक पानी पहुंचने में तीन चार दिन का समय लग सकता है. किसान उसपर भी राजी हो गए. अब देखने वाली बात यह होगी की चांडिल डैम से पानी छोड़ा जाता है कि नहीं. विधायक से मिलने वाले किसानों में अनिल किस्कू, भागवत किस्कू, दाशमत किस्कू, मेघराय टुडू, लखन मुर्मू समेत कई किसान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही