Search

 
 
 

घाटशिला : नहर से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए किसानों ने शुरू किया श्रमदान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चांडिल बायीं नहर में पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही दामपाड़ा क्षेत्र के किसान खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जुट गए हैं. गुरुवार को बांकी पंचायत अन्तर्गत चाकदोहा में सैकड़ों की संख्या में किसान जुटे और खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए श्रमदान किया. चाकदोहा के समीप लकड़ी के सहारे एवं सीमेंट के बोरे में बालू भर कर पानी के स्तर को ऊंचा करने का प्रयास किया. दामपाड़ा क्षेत्र में नदी नाले तालाब सब सूख गए हैं. क्षेत्र में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने की वजह से खेती का कार्य बाधित है. इन किसानों के लिए चांडिल बायां नहर का पानी ही एकमात्र सहारा है. जिसमें हर साल की तरह इस साल भी किसानों के श्रमदान में क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू पहुंची और उन्होंने किसानों को आर्थिक मदद की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-fight-between-two-neighbors-case-registered-on-both-sides/">नोवामुंडी

: दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

पानी का स्तर ऊंचा करने को हर साल श्रमदान करते हैं किसान

उन्होंने जानकारी दी कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कैनाल में काफी ऊपर गेट बनाया गया है. इसलिए पानी का स्तर ऊंचा करने के लिए किसान हर साल श्रमदान करते हैं. विभागीय स्तर पर अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है. साथ ही कहा कि दामपाड़ा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव के किसानों को बायीं नहर का लाभ नहीं मिल पाता है. उन क्षेत्र में खेती का कार्य नहीं हो पा रहा है इसलिए किसान परेशान हैं. मौके पर बयाराम हेम्ब्रम, धीरेन पातर, गुनाधर महतो, रंजीत हेम्ब्रम, किशुन सोरेन, जलधर कर्मकार, कृतिवास महतो, चंदन नारायण देव, संग्राम मांडी, मनोहर महतो समेत अनेक किसान श्रमदान में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही