Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एचसीएल/आईसीसी बचाओ संगठन की ओर से आईसीसी कंपनी मऊभंडार के मुख्य द्वार के सामने अस्थाई मजदूरों ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू किया है. आमरण अनशन में बैठे अस्थाई मजदूरों ने प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. अनशन की अध्यक्षता कर रहे फेबियन तिर्की ने बताया कि वर्षों से रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन के आधार पर एचसीएल/आईसीसी कंपनी द्वारा प्रत्येक दिन 98 मजदूर का निविदा कराया गया है. परंतु प्रबंधन की मनमानी के कारण अब तक अस्थाई मजदूरों का गेट पास नहीं बना है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन से अस्थाई मजदूर मांग करता है कि जितने भी अस्थाई मजदूरों का गेटपास बनेगा वह हमारी कमेटी के सूची के द्वारा ही गेटपास बनाया जाए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bjps-panchayat-expansion-workshop-organized-at-netaji-shishu-udyan/">बहरागोड़ा
: नेताजी शिशु उद्यान में भाजपा की पंचायत विस्तारक कार्यशाला आयोजित
: नेताजी शिशु उद्यान में भाजपा की पंचायत विस्तारक कार्यशाला आयोजित
Leave a Comment