Search

घाटशिला : घर के सामने खड़े टेंपो को चुरा ले गए बेखौफ चोर, थाने में शिकायत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कटिंगपाड़ा गांव में घर के बाहर खड़े एक मालवाहक टेंपो की चोरी हो गई. शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो देखा कि घर के सामने खड़ा टेंपो गायब है. आसपास खोजबीन करने के बाद घटना की सूचना घाटशिला थाना को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. टेंपो मालिक दीनानाथ कोइरी ने बताया कि उनका टेंपो संख्या जेएच 05 वाई 6179 चोरी हो गई है. घर के आगे ओवरब्रिज के समीप सन टेक्नोलॉजी के बाहर लगा सीसीटीवी फुटेज में देखने पर मिला कि सुबह लगभग 4 बजे चोर टेंपो को लेकर ओवरब्रिज से दाहिनी तरफ  मुड़ा है. इसके बाद मुख्य सड़क स्थित स्वर्ण रेखा नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है ताकि सुराग मिल सके कि टेंपो किस तरफ गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-baba-tilka-manjhis-birth-anniversary-money-near-jharia-turn/">बहरागोड़ा

: झरिया मोड़ के पास बाबा तिलका मांझी की जयंती मनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp