Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस से शिकायत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बनकटी पंचायत के झापड़ीसोल गांव निवासी कृष्णा कालिंदी तथा पांडू कालिंदी के परिवार के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है. घटना रविवार दोपहर की है. दोनों पक्ष से थाने में लिखित शिकायत की गई है. घटना के संबंध में कृष्णा कालिंदी ने बताया कि उनके ससुर शिबू कालिंदी से पांडू कालिंदी ने 500 रुपया उधार लिया था. पैसे वापस मांगने पर पांडू कालिंदी ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट देख बेटी पायल कालिंदी और पत्नी रानी कालिंदी बीच-बचाव करने पहुंची तो पांडू के घर की महिलाओं ने मिलकर उनकी भी पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jsbcl-gets-responsibility-for-construction-of-jugsalai-and-chakulia-degree-college-buildings/">जमशेदपुर

: जुगसलाई और चाकुलिया डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए जेएसबीसीएल को मिली जिम्मेदारी

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

उन्होंने पांडू कालिंदी के साथ सुखी कालिंदी, जीवन कालिंदी, शांति कालिंदी, दुखी कालिंदी, अरूप कालिंदी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. कृष्णा कालिंदी के सिर व पीठ पर चोट लगी है. जबकि रानी कालिंदी की पीठ पर भी लाठी डंडे से प्रहार किया गया है. पांडू कालिंदी ने बताया कि कृष्णा कालिंदी खुद पैसे की मांग को लेकर मारपीट पर उतारू हो गया था. बीच-बचाव में मारपीट हुई है. बाद में दोनों परिवार के लोग थाने में शिकायत करने पहुंचे. पुलिस मामले की पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही