Search

 
 
 

घाटशिला : कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास ठेला दुकानदारों के बीच मारपीट, एक घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास दो ठेला दुकानदारों के बीच शनिवार को मारपीट हुई थी. इस मामले में दुकानदार अमित कुमार खंडेवाल के लिखित बयान पर रविवार को धालभूमगढ़ थाना में तापस दंडपात एवं उनके दामाद मुकेश के खिलाफ कांड संख्या 44 में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार अमित एवं तापस खंडेलवाल की कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान है. तापस ने अमित से ठेला दुकान नहीं लगाने काे कहा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-many-houses-fell-due-to-heavy-rain-in-baurisain-the-chief-inspected-the-village/">बंदगांव

: बाउरीसाईं में भारी बारिश से कई घर गिरे, मुखिया ने किया गांव का निरीक्षण
इस पर अमित ने आपत्ति जताते हुए दुकान लगाया. दोनों में मारपीट हुई और अमित जख्मी हो गया. उसे धालभूमगढ़ सीएचसी में उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. अमित ने बताया कि तापस एवं उनका दामाद द्वारा दुकान नहीं लगाने दे रहे थे एवं बांस व लोहा के छड़ से सिर प्रहार किया, जिससे वे जख्मी हो गए. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास हुई मारपीट में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही