Search

 
 
 

घाटशिला : 10 से 25 फरवरी तक पूरे प्रखंड में चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पाताल घाटशिला के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 10 फरवर से 25 फरवरी तक पूरे प्रखंड में फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत घाटशिला प्रखण्ड के कुल 1,23,547 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. दवा सेवन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग नियंत्रण हेतु डीईसी (डाई ईथाईल कार्बजीन) एवं अलबेंडाजोल दवा खिलाया जाना है. इसके लिए गांव, मोहल्ला, शहर, रंलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, इट भट्टा को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : लोकतंत्र">https://lagatar.in/play-of-power-in-the-courtyard-of-democracy/">लोकतंत्र

के आंगन में सत्ता का खेला!
इस अभियान में गर्भवती महिला, 2 साल कम उम्र, एवं गंभीर रूप से बिमार को दवा नहीं खिलाना. शेष सभी 2 साल से उपर के लोगों को दवा खिलाया जायेगा. दवा प्रसासक के द्वारा 10 फरवरी बूथ में (आगंबाडी, स्कूल उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्र) में एक दिन एवं 11 फरवरी से दवा प्रसासक के द्वारा घर-घर जाकर खिलाया जायेगा. इस दवा के सेवन के पश्चात् जिन व्यक्तियों के खून में फाइलेरिया के रोगाणु उपस्थित होते है, उनको अत्यधिक बुखार, सर, दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी स्थिति हो सकती है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-governments-decision-free-movement-system-between-india-and-myanmar-ends/">केंद्र

सरकार का निर्णय, भारत और म्यांमार के बीच फ्री आवाजाही व्यवस्था खत्म
आकस्मिक की स्थिति में प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन हेतु प्रखण्ड स्तरीय में त्वरित कार्यदल का गठन किया गया है जो पूरे अभियान के दौरान कार्य करेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 210 बूथ बनाए गए हैं. इन बुथों के सफल संचालन के लिए 407 कर्मचारी की नियुक्ति की गई है तथा इस अभियान को निगरानी के लिए कल 24 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. प्लीज वार्ता में मुख्य रूप से मलेरिया पदाधिकारी दुलाल हांसदा, डब्लूएचओ के उज्जवल दे तथा दिनेश्वर प्रधान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही