Search

 
 
 

घाटशिला : बालू लदा हाइवा में लगी आग, जलकर राख

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामडीह के समीप शुक्रवार की अहले सुबह बहरागोड़ा से जमशेदपुर बालू लेकर जा रहा हाइवा एनएच 18 पर अनियंत्रित होकर पलट गया. हाइवा पलटने के बाद उसे जेसीबी से उठाया जा रहा था उसी दौरान हाइवा में आग लग गई. देखते ही देखते हाइवा जलकर राख हो गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-outbreak-of-seasonal-diseases-increased-due-to-light-rain/">किरीबुरु

: हल्की बारिश से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा
हाइवा घाटशिला निवासी समीर दास का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बहरागोड़ा के चंदनपुर घाट से अवैध तरीके से बालू लोड कर हाइवा जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही