Search

 
 
 

घाटशिला : आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला मुख्य बाजार स्थित कैनरा बैंक के समीप मां रंकिणी अमूल आईसक्रीम पार्लर में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई. इस आगजनी में दुकान के भीतर रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया. दुकानदार को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया. इस दौरान कुछ समान को तो किसी तरह बचाया लिया गया, लेकिन दुकान नें अमूल कंपनी के लगे बड़े-बड़े फ्रिज, एसी, इनवर्टर समेत लाखों रुपए के समान जल कर खाक हो गए. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-bjp-burnt-effigy-of-cm-hemant-soren-raised-slogans/">डुमरिया

: भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

हालांकि बाद में फायर बिग्रेड की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबु पाया. इस संबंध में दुकान के संचालक ने बताया कि अगस्त 2022 में उन्होंने दुकान खोला था. बुधवार की दोपहर में दुकान बंद कर भोजन के लिए घर गया था. अचानक फोन पर उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान में मौजूद काफी समान जल गया है. उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. आग लगने के समय काफी संख्या में लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही