Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एसजेसीएचएस कशीदा के प्रथम प्रताप 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बना विद्यालय टॉपर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आईसीएसई बोर्ड ने रविवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. परीक्षा परिणाम में संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल कशीदा घाटशिला से कुल 40 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल काशीदा घाटशिला के प्रथम प्रताप ने कुल 500 अंक में 492 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. प्रथम प्रताप को गणित तथा इतिहास, भूगोल, नागरिक में 100 में 100 अंक प्राप्त हुआ है. इसे कुल 98.40 प्रतिशत अंक मिले हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-100-result-of-ramakrishna-vivekananda-international-english-high-school/">चाकुलिया

: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

आनंद कुमार झा बने स्कूल के दूसरे टॉपर

इसके अलावा दूसरे स्थान पर आनंद कुमार झा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है आनंद कुमार झा ने गणित में 99 अंक प्राप्त किया है. तीसरे स्थान पर आर्यन कुमार ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किया है. इसे 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. चौथे स्थान पर रही समीना कौशर ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त की है. वहीं विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता रानी को कुल 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही