Search

 
 
 

घाटशिला : गालूडीह बराज के पांच फाटक खुले, निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है. नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि लोग नदी किनारे जानें से बचें. लगातार बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार को गालूडीह बराज के पांच फाटक खोल दिये जाने के कारण अगस्त माह में दूसरी बार स्वर्णरेखा नदी उफान पर है. इससे नदी किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है. इसको देखते हुए डीसी के आदेश पर सीओ राजीव कुमार ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे नहीं जाएं. मछुआरों को भी नदी में नहीं जाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-students-of-parasnath-college-did-an-educational-tour-of-maithon-dam/">गिरिडीह

: पारसनाथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया मैथन डैम का शैक्षणिक भ्रमण  

और बढ़ सकता है नदी का जलस्तर

उन्होंने आशंका जताई कि नदी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है. दूसरी ओर, लगातार बारिश से किसानों की बांछें खिल गई हैं. घाटशिला, गालूडीह, धालभूमगढ़ समेत अन्य प्रखंडों में बारिश के कारण खेत में भी जलजमाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण धान की खेती युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी, नाला, तलाब, खाल, सड़क व खेतों में पानी जमा हो गया है. इस वर्ष भी पानी के अभाव में अधिकतर किसान धान की रोपाई अभी तक पुरी नहीं कर पाए हैं. किसानों का कहना है कि अगर 20 दिन पहले ऐसी बारिश होती तो अबतक धान की रोपाई खत्म होने के कगार पर होती. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही