Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पंचागोड़ा व बेनासोल की फुटबॉल टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में चैम्पियन फुटबॉल लीग का आयोजन हो रहा है. इस प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हुए सुपर लीग में फागुराम टुडु के शानदार गोल से जेजेएससी पंचागोड़ा ने एबीसी जगन्नाथपुर को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. मैच रेफरी दिलीप मुर्मू, सहायक रेफरी रामेश्वर मुर्मू, रामदास टुडु फोर्थ रेफरी जितेन हेम्बम की देखरेख में संपन्न कराया गया. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-in-the-muharram-procession-the-youth-showed-feats-at-the-squares/">खरसावां

: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने चौक-चौराहों पर दिखाया करतब
वही दुसरा मैच बिरसा स्पोर्ट्स क्लब बेनासोल ने ब्लू व्हेल डुमरिया को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. राम प्रसाद व मंगल ने एक-एक गोल किया. मैच रेफरी दाखिन हांसदा सहायक रेफरी जोगेश्वर मुर्मू, गोविन्द मुर्मू फोर्थ रेफरी दोरगा मारडी की देखरेख में खेल संपन्न हुआ. गुरुवार को जेएमएसजी रायपहाड़ी बनाम मुर्मू ब्रदर्स शोहदा के बीच मैच खेला जाएगा. वही दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला तिलका फुटबॉल अकादमी दीघा बनाम आरवाईसी बंगलाशाही के बीच खेला जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही