Search

 
 
 

घाटशिला : वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य वन सेवा संघ के आह्वान पर घाटशिला के वनरक्षियों ने मंगलवार को कार्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस मौके पर वनरक्षियों ने नारेबाजी की. वनरक्षी प्रदर्शन के दौरान वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियुक्ति नियमावली 2014 अलाभकारी संशोधन बंद करो, झारखंड राज्य वन सेवा वनपाल के पद पर सीधी नियुक्ति की साजिश बंद करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे. इस संबंध में वनरक्षी आकाश आचार्य षाड़ंगी ने बताया कि झारखंड राज्य में एक साथ वन सेवा संघ के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-electricity-will-soon-be-restored-in-banwari-due-to-the-efforts-of-zip-member/">हजारीबाग

: जिप सदस्य के प्रयास से बनवारी में जल्द बहाल होगी बिजली

नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही दें प्रोन्नति

सरकार साजिश के तहत वनरक्षी को प्रोन्नति देने के बजाय वनपाल में सीधे नियुक्ति निकाल रही है. संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि हम लोगों के नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही प्रोन्नति दें अन्यथा आगे चलकर और जोरदार आंदोलन किया जाएगा. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अभिजीत सेन महतो, बलराम सिंह मुंडा, रजनी कुमारी, परेश हेंब्रम, मधुसूदन गोराई, संतोष कुमार, सुदीप प्रधान, प्रवीण चंद्र महतो, नरेश चंद्र महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही