Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : चेंबर ऑफ कॉमर्स की जिला स्तरीय सहयोग समिति का गठन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चेंबर ऑफ कॉमर्स की जिला स्तरीय सहयोग समिति का गठन मंगलवार को धरमबहाल स्थित कृषि भवन में किया गया. इस मौके पर उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारिक ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की जिला सहयोग समिति का गठन किया जा रहा है. इसमें कृषकों का पंजीकरण किया जा रहा है, इसके बाद सभी को 50 रुपया सदस्यता शुल्क लेकर सदस्य बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-minority-secondary-teachers-association-met-saryu-rai-submitted-demand-letter/">जमशेदपुर

: अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, सौंपा मांग पत्र

समिति से जुड़ने पर किसानों को मिलेगी कई सुविधाएं

समिति के पास लगभग 20 लाख शेयर है. प्रत्येक शेयर 250 रुपया के दर पर किसान ले सकते हैं. इसके अलावा किसानों के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला स्तरीय सहयोग समिति बाजार की भी व्यवस्था करेगी ताकि किसान आपने उपज को सही कीमत पर बेच सकें. समिति से जुड़ने पर किसानों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेगी. मौके पर मुख्य रूप से जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी बंदना शरण, कौशल कुमार झा, कंचन कौर सहित काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही