Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : झामुमो गालूडीह क्षेत्रीय कमेटी का गठन, मंटु बने अध्यक्ष

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत झामुमो गालूडीह क्षेत्रीय कमेटी का गठन झामुमो के जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को किया. गठित कमेटी में मंटु महतो को अध्यक्ष, फुलचांद टुडू एवं शिपु शर्मा को उपाध्यक्ष, बादल किस्कू को सचिव, सुभाष पात्र एवं सुनील मांडी को सह सचिव, बबलू हुसैन को संयुक्त सचिव, मंगल सिंह को सह संगठन सचिव बनाया गया है. इसके आलावा अन्य कार्यकारिणी सदस्य इसमें शामिल है. इससे संबंधित पत्र की प्रतिलिपि जिला कार्यालय सचिव प्रितम हेम्ब्रम एवं घाटशिला प्रखंड समिति के अध्यक्ष को प्रेषित कर दी गई है. उन्होंने नवगठित झामुमो पंचायत कमेटी के अध्यक्ष और सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों को निर्देश दिया है कि पंचायत में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाएं साथ ही साथ गांव की समस्याओं को उजागर कर उसका निराकरण करें. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mp-and-mla-laid-the-foundation-stone-of-5-schemes-school-and-sub-health-center-building-will-be-construc/">डुमरिया

 : सांसद व विधायक ने 5 योजनाओं का किया शिलान्यास, स्कूल व उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का होगा निर्माण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही