Search

 
 
 

घाटशिला : भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने डाकघर से प्राप्त किया राष्ट्रीय ध्वज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने रविवार को घाटशिला डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) खरीदा. आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम निर्धारित है. इसी कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए घाटशिला डाकघर से तिरंगा झंडा क्रय किया है. मौके पर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक "नया भारत" बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक ``महान`` शक्ति बनने की ओर अग्रसर है. मौके पर घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उपमुखिया सुजन कुमार मन्ना, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-christian-community-takes-out-protest-rally-over-manipur-incident/">चाईबासा

: मणिपुर की घटना को लेकर ईसाई समुदाय ने निकाली आक्रोश रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही