Search

 
 
 

घाटशिला: 66वीं जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया याद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  झारखंड के तेजतर्रार नेता एवं आंदोलनकारी रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 66वीं जयंती शनिवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय के बाहर मनाई गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुधीर महतो के चित्र पर माल्‍यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान झामुमो के समर्पित युवा कार्यकर्ताओं ने सुधीर महतो अमर रहे के नारे लगाए. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-alas-every-day-the-chief-minister-would-come-all-the-roads-would-become-glaring/">घाटशिला:

काश! रोज आते मुख्यमंत्री सभी सड़कें हो जाती चकाचक…
झारखंड आंदोलन को शक्ति प्रदान करने में सुधीर महतो अहम भूमिका: जगदीश भकत मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी सह वरिष्ठ नेता जगदीश भकत ने बताया कि स्वर्गीय सुधीर महतो पार्टी के ऐसा नेता थे जो सभी वर्ग, धर्म एवं जाति के लोगों के साथ अच्छा संबंध रखते थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड आंदोलन को शक्ति प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रही. आज वे हम सबके बीच नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुला नहीं सकते. मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नीलकमल महतो, विकास मजूमदार, मुखिया हीरा सोरेन, प्रताप दास, राजेश महापात्र सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-demand-to-restore-medical-treatment-in-ramchandrapur-primary-health-center/">बहरागोड़ा

: रामचंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा बहाल करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही