Search

 
 
 

घाटशिला : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूर्व विधायक ने किया का मिट्टी संग्रह

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी बुधवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घाटशिला प्रखंड के टुमांगडूंगरी पहुंचे. यहां उन्होंने ताम्र पत्र से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुधांशु विश्वास के घर से पवित्र मिट्टी संग्रहित की. इसक साथ ही पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ षाडंगी ने गोपालपुर नवाबकोठी निवासी सेवानिवृत शौर्य चक्र से सम्मानित एयर फोर्स के वारंट अफसर मो जावेद के आवास से भी मिट्टी संग्रह किया. इस पवित्र मिट्टि को दिल्ली भेजा जाएगा. दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में घाटशिला विधानसभा के पवित्र स्थल की मिट्टि को समर्पित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-happy-after-getting-approval-for-road-construction/">किरीबुरू

: सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी

शहीदों के घर से की जा रही मिट्टी संग्रहित

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले व्यक्ति के गांवों के पवित्र मिट्टी को संग्रहित किया जा रहा है. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, जिला मंत्री अजय शाह, आजाद बेरा, विजय शाह, अजय राज, घनश्याम कुमार, दिनेश सोरेन, राजकिशोर मुखी, महेश करूंवा, सूरज करुवा, दुर्गा चरण करूंवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही