Search

 
 
 

Ghatshila  :  घाटशिला और पोटका से चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey)  : झारखंड नवनिर्माण महासभा (तीसरा विकल्प) जनमत का गठन 10 विभिन्न दलों को एकजुट कर बनाया गया है. एक सितंबर को रांची में इसकी घोषणा की जाएगी. जनमत के सीएम पद का चेहरा 2024 विधानसभा चुनाव में सूर्यसिंह बेसरा होंगे. उक्त बातें पूर्व विधायक जनमत के चेयरमैन सूरज सिंह बेसरा ने शुक्रवार को घाटशिला के एक होटल में पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि पोटका तथा घाटशिला से विधानसभा क्षेत्र से खुद चुनाव लड़ेंगे. 2024 में चुनाव और राजनीति का नया अध्याय शुरू होगा. पांच साल में पांच मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. विधायक निधि समाप्त की जाएगी. विधायक निधि का पैसा सीधे गांव के विकास में लगाया जाएगा. जनमत झारखंड के 81 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-kharsawan-first-in-kolhan-regional-police-duty-meet/">Adityapur

  : कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में सरायकेला-खरसावां प्रथम
उन्होंने कहा कि संथाल परगना में जिस तरह बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है, इसका पुरजोर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन गुरु जी की तरह पुत्र मोह में पड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए उनके पुत्र को घाटशिला विधानसभा से टिकट नहीं मिलना था. इसलिए उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में भी बाहरी लोगों का घुसपैठ हो रहा है. जिस तरह से सुपर सीएम सुप्रियो भट्टाचार्य हैं तो विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से विधायक व सांसद को टिकट दी जाती है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-subhash-pramanik-shot-in-love-dispute-sp/">Adityapur

  : सुभाष प्रामाणिक को प्रेम प्रसंंग के विवाद में मारी गई गोली – एसपी
उन्होंने कहा कि महुआ मांझी की जगह शेख हसीना को राज्यसभा भेजना चाहिए. महुआ मांझी कौन हैं जिसे राज्यसभा भेजा गया. इस तरह सुप्रियो भट्टाचार्य अपनी पत्नी को जेपीएससी का सदस्य बना दिये, इसलिए अब झारखंड मुक्ति मोर्चा भी टाइटेनिक जहाज की तरह डूबने के कगार पर है. इस बार भ्रष्टाचार मिटाओ झारखंड बचाओ झारखंड में कोई गैर नहीं आपस में बैर नहीं, भ्रष्ट नौकरशाह की खैर नहीं. उन्होंने कहा कि जनमत ने घोषणा पत्र भी जारी किया है, जिसमें 24 महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता माधवेंद्र मेहता, विक्रम बेसरा, परीक्षित मुर्मू, सूरज महाली, होपना हेम्ब्रम शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-after-the-kidnapping-the-criminals-had-also-made-a-video-of-the-doctor-in-the-car/">Adityapur

  : अपहरण के बाद कार में डॉक्टर का वीडियो भी बनाया था अपराधियों ने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही