Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के मल्टीमीडिया हॉल में बुधवार को विद्यालय के मार्गदर्शन विभाग द्वारा कक्षा 11वीं और 12वीं के (कॉमर्स) विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार द्वारा आधिकारिक रूप से विद्यालय की पूर्व छात्रा सीएस निशा अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए की. निशा अग्रवाल ने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के बारे में विस्तारपूर्वक परिचय देते हुए कहा कि इसमें प्रवेश हेतु सर्वप्रथम प्रवेश परीक्षा ली जाती है. उसमें उत्तीर्ण होने के उपरांत तीन साल का कोर्स एवं दो साल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है. यह क्षेत्र महासागर की तरह व्यापक है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के कई मौके प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cms-poster-torn-by-anti-social-elements-jmm-complains/">चांडिल

: असामाजिक तत्वों ने फाड़ा सीएम का पोस्टर, झामुमो ने की शिकायत
उन्होंने इसके 170 शिक्षण केंद्रों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ ही दूरस्थ माध्यम से भी कर सकते हैं. साथ ही सीएस के कार्यभार, भूमिका, वार्षिक शुल्क एवं इससे जुड़े विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुअवसर आदि कई बिंदुओं की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों के संदेह एवं जिज्ञासा भरे प्रश्नों का बड़ी ही सहजता से उत्तर देकर इस इंटरैक्टिव सत्र को उपयोगी बनाया. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल सत्र के अंत में एवं प्रबंधक डॉ प्रसेन्नजीत कर्मकार द्वारा निशा अग्रवाल एवं कमलेश अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं विद्यालय पत्रिका अंकुर देकर सम्मानित किया गया. इस सत्र में शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, करियर काउंसलर जीएस सोखी, मोनी माला पॉल, गुरशरण कौर, संध्या मिश्रा, नीलिमा सरकार, सुमिता भट्टाचार्य, राजश्री रॉय , अमित कुमार महापात्रा, बीसी गोराई एवं सोमनाथ दे उपस्थित थे. शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही