Search

 
 
 

घाटशिला : कुमीरमुड़ी गांव की विद्युत समस्या दूर करने के लिए पूर्व जिप सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुसाबनी प्रखंड के कुमीरमुड़ी गांव विद्युत समस्याओं को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को कार्यपालक अभियंता घाटशिला के अनुपस्थिति में कार्यालय के प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा. बाघराय मार्डी ने कहा ग्रामीणों की विद्युत समस्या आए दिन उत्पन्न होते रहता है. कभी तार टूट कर गिर जाता है तो कभी ट्रांसफार्मर में खराबी आती है ऐसी समस्याएं लगातार बनी हुई है पर विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया जाता है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-delegation-of-male-met-with-ccl-project-officer/">गिरिडीह

: सीसीएल परियोजना पदाधिकारी से मिला माले का प्रतिनिधिमंडल
इससे ग्रामीण आए दिन परेशान होते रहते हैं. बिजली बिल के संबंध में ग्रामीण काफी परेशान है प्रत्येक के घर में मीटर नहीं रहने के कारण बिजली बिल ज्यादा भुगतान किया जा रहा है. विभाग से अभिलंब बिल के आधुनिक तरिका से भुगतान करने हेतु विभाग प्रबंध करें. ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में विधायक रामदास सोरेन से भी विचार-विमर्श की जाएगी. ग्रामीण की ओर से सुनील किस्कु, दुबराज कर्मकार, मनोरंजन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही