Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : यामिनी कांत कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : यामिनी कांत महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड काॅमर्स सालबनी में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सुशांती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर श्रीकांत नायर ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि समाज की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. पहले समाज के लोग को जागरूक करना है. यही राष्ट्रीय सेवा योजना में कहा गया है. इस मौके पर गोद लिए गए गांव घुटिया में जाकर स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teacher-sandhya-pradhan-participated-in-the-national-seminar-of-aifea/">आदित्यपुर

: एआईएफईए के राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुई शिक्षिका संध्या प्रधान

ग्रामीणों में बांटा गया ब्लिचिंग पाउडर

स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए और वहां के लोगों को ब्लिचिंग पाउडर बांटा गया. साथ ही वहां के छोटे बच्चों को पेंसिल तथा काॅपी बांटकर बच्चों को विद्यालय जाने को प्रोत्साहित किया गया. इस राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर घुटिया गांव के ग्राम प्रधान जगरनाथ सिंह एवं अमोला सिंह उपस्थित थे. उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर गांव की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण, प्रो. जितिका महतो, संजू राय, विवेक कोइल, दुली रानी मुर्मू, कविता धारा, अनु मिश्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही