Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शहीद दिलीप बेसरा चौक से राजस्टेट मैदान तक नाली सफाई व मरम्मत कार्य का शिलान्यास.

Ghatshila (Rajesh Chowbey) :गोपालपुर ओवर ब्रिज के समीप शहीद दिलीप बेसरा चौक से राजस्टेट मैदान तक एवं सुमित गोप के दुकान से नहर तक नाली की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा. इसका शिलान्यास बुधवार को बीडीओ, सीओ व प्रखंड प्रमुख ने नारियल फोड़कर किया. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य घाटशिला के मद से नाली सफाई एवं मरम्मत कार्य का वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है. क्षेत्र की नाली की स्थिति बद से बद्दतर थी. बरसात के समय में नाली का गंदा पानी पूरी तरह सड़क पर बहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vivekananda-pradhan-became-director-of-lics-regional-training-center/">जमशेदपुर

: एलआईसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक बने विवेकानंद प्रधान

काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि रहे उपस्थित

पंचायत समिति सदस्य मद से लगभग लाख रुपए की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा. मरम्मत एवं सफाई हो जाने से गंदे पानी की निकासी आसानी से हो सकती है जो काफी जरूरी थी. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य पीयू सिन्हा, शिल्पा मुर्मू, मधुमिता कालिंदी, चंदना महाकुड, फकीर चंद्र अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही