Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पूर्वी मऊभंडार पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी मऊभंडार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का शिलन्यास रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नारियल फोड़कर किया. इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करीब साढ़े 9 लाख रुपये की लागत से पंचायत समिति फंड से होना है. शौचालय का निर्माण हो जाने से दूर दराज क्षेत्र से बाजार आने वाले विशेषकर महिलाओं को काफी राहत पहुंचेगी. इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, एजीएम एके गुप्ता तथा यूनियन महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने शौचालय निर्माण कार्य शुरू होने पर सभी को बधाई दी. कहा की पूर्वी मऊभंडार पंचायत में विकास के कार्य इसी तरह होते रहे, इसके लिए हम सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-entrepreneurs-and-office-bearers-of-the-chamber-listened-to-the-words-of-their-hearts-in-the-chamber-building/">जमशेदपुर

: चैंबर भवन में उद्यमियों व चैंबर के पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात

पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, मुखिया निताई मुंडा, मुखिया बनाव मुर्मू, उप मुखिया रूपेश दूबे, बीपीआरओ जयप्रकाश पंडित, आईसीसी के एजीएम (सिविल) एके गुप्ता, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, सहायक सचिव नरेंद्र कुमार राय, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही