Search

घाटशिला : खरसती नदी पर पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला में खरसती नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि तथा जिला परिषद सदस्य ने नारियल फोड़कर शुक्रवार को शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने बताया कि घाटशिला प्रखंड अंतर्गत भादवा पंचायत बड़ा जमुना गांव स्थित खरसती नदी पर पुल निर्माण का कार्य आरकेएफ कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा. पुल का निर्माण 2 करोड़ 20 लाख रुपया की लागत से की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bus-full-of-school-children-overturned-dozens-of-children-injured/">हुसैनाबाद

: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जनों बच्चे घायल
कार्य का देखरेख विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण होने से बरसात के समय गांव के लोगों को एक गांव से दूसरे गांव जाने में सुविधा होगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, नीलकमल महतो, गोपाल कोयरी, सत्यनारायण पुष्टि सहित काफी संख्या में झामुमो तथा भाजपा नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-2024-training-given-to-teachers-in-ranka/">लोस

चुनाव 2024 : रंका में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

कोल्हान विवि रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र का घाटशिला कॉलेज में हुआ अभिनंदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-College-Ragistrar-Abhinandan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों की ओर से प्राचार्य डा आर के चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सह डीन सामाजिक विज्ञान डॉ राजेंद्र भारती को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का क्षेत्रीय सचिव निर्वाचित होने पर भव्य अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में घाटशिला कॉलेज के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह एवं राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान को इस महासंघ के कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर इन दोनों शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया. मौके पर रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र भारती ने बताया कि शिक्षकों के सम्मान में वे वर्षों से संघर्षरत रहे हैं तथा आगे भी संघर्ष करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : अररिया">https://lagatar.in/araria-rs-12-lakh-looted-from-bandhan-bank-employee-firing-also-done-two-people-injured/">अररिया

: हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मियों से 12 लाख की लूट, फायरिंग भी की
इस मौके पर उन्होंने कॉलेज, शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उसका समाधान किया जाएगा. कार्यक्रम में केयू सिंडिकेट सदस्य डॉ नरेश कुमार, डॉ एस के सिंह एवं प्रो. इंदल पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संदीप चंन्द्रा ने किया. स्वागत वक्तव्य डॉक्टर पी के गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एस पी सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी नीड बेस्ट शिक्षकों ने कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया. सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bus-full-of-school-children-overturned-dozens-of-children-injured/">हुसैनाबाद

: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जनों बच्चे घायल

बहरागोड़ा : नये थाना प्रभारी ने की पंचायत प्रतिनिधियों संग बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Thana-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को नये थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया.इस बैठक में पंचायत क्षेत्र व प्रतिनिधियों के निजी परिचय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली.साथ ही थाना प्रभारी ने भी सभी के समक्ष अपना परिचय बताया. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bus-full-of-school-children-overturned-dozens-of-children-injured/">हुसैनाबाद

: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जनों बच्चे घायल
थाना प्रभारी ने बताया कि आप लोगों के सहयोग से एक बेहतर बहरागोड़ा के साथ साथ एक बेहतर समाज का निर्माण करना होगा. जहां क्राइम मुक्त होगा. वहीं मुखियाओं से यह भी आग्रह किया कि मंदिरों में कैमरा लगाया जाए जिससे किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना पर कुछ हद तक रोक लक सकती है.इस मौके पर पानसोरी हांसदा, पारो टुडू, चैतन्य सिंह मुंडा, लुगु मुर्मू, राम मुरमू, विजय मुंडा, मुन्ना होता, पप्पू राउत, शांति गोपाल दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-33-police-station-op-in-charges-of-the-district-changed-sunil-ravi-is-the-new-sho-of-barwadda/">धनबाद

: जिले के 33 थाना-ओपी प्रभारी बदले गए, सुनील रवि बरवाअड्डा के नए थानेदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp