Search

 
 
 

घाटशिला : कालचिती पंचायत में तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अन्तर्गत कालचिती पंचायत में रविवार को तीन योजना का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. पीएम एबीएचआईएम निधि स्वास्थ्य विभाग से स्वीकृत दो स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया गया. सर्वप्रथम दीघा तथा बुरुडीह गांव में 55-55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया गया. दोनों योजना के ठेकेदार गोपाल कोइरी हैं. योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-takes-out-funeral-procession-of-prime-minister-and-home-minister/">जमशेदपुर

: कांग्रेस ने निकाली प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की शव यात्रा

डाइनमारी में बनेगा दो कमरे वाला विद्यालय भवन

इसके आलावा डीएमएफटी निधि से डाइनमारी प्राथमिक विद्यालय में दो कमरे वाला विद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया. इसके ठेकेदार रामविलास हैं. योजना का क्रियान्वयन 18 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा किया जाएगा. शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वैद्यनाथ मुर्मू, सुमित्रा सोरेन, विश्वनाथ गोराई, सत्यनारायण पुष्टि, विकास मजुमदार, नीलकमल महतो, संदीप परिदा, जोसेफ मुर्मू, तपन मुर्मू, कालीपद गोराई, सोनाराम सोरेन, रांवदे सोरेन समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही