Search

 
 
 

Ghatshila : मऊभंडार में एटक का कोल्हान प्रमंडलीय चतुर्थ सम्मेलन आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) कोल्हान प्रमंडल का चतुर्थ सम्मेलन एसएन सिंह हाॅल मऊभंडार में राज्य महासचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी का झंडा फहराकर एवं शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महासचिव अशोक यादव ने किया. अशोक यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भिखारी तथा कफन से भी टैक्स वसूलने का काम कर रही है. कल-कारखाने बंद कर यहां के लोगों को इजरायल, ईरान, रूस तथा यूक्रेन जहां युद्ध चल रहा है वहां रोजगार के लिए जाने को मजबूर किया है. ऐसी स्थिति में हमें संगठित होकर संघर्ष, एकता एवं मांग पर चर्चा करनी होगी. ऐसा नहीं हुआ तो हम सब खत्म हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-missing-plane-found-in-dam-on-fifth-day-navy-team-busy-in-taking-it-out/">Chandil

: पांचवें दिन डैम में मिला लापता विमान, बाहर निकालने में जुटी नौसेना की टीम
उन्होंने कहा कि धन रुपया नहीं, अनाज होता है. रुपया तो धन खरीदने का एक साधन है. खेत खलिहान नदी नाले आसमान सब पर वर्तमान केंद्र सरकार ने अंबानी तथा अदानी जैसे पूंजीपतियों को काबिज कर दिया है. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. कोल्हान प्रमंडल के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने विस्तार से वार्षिक प्रतिवेदन को पढ़ा और सर्वसम्मति से महासचिव के प्रतिवेदन को पारित कर दिया गया. चतुर्थ सम्मेलन में अन्य कई कामरेड ने अपने विचार एवं सुझाव दिये. मौखिक प्रमुख रूप से अंबुज ठाकुर, भुवनेश्वर तिवारी, बी सिंह, शशि कुमार, बी सिंह देव, के राय, संजय सिंह, अप्पू चौधरी, अरिंदम मुखर्जी, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश शर्मा सहित काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही