Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बी ब्लॉक महावीर क्लब में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बी ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार में रविवार को पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित की गई. शिविर का उद्घाटन मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने किया. रोहित ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लब के द्वारा किया गया आयोजन काफी सराहनीय है. शिविर में आए लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा. चयनित मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर में नि:शुल्क ऑपरेशन होगा. पूर्णिमा नेत्रालय ले जाने और वहां से घर छोड़ने की की निःशुल्क व्यवस्था है. क्लब के रूपेश दुबे ने बताया कि ऑपरेशन के लिए संबंधित व्यक्ति के पास आधार एवं राशन कार्ड का होना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-demands-chief-minister-to-investigate-black-marketing-of-sand/">किरीबुरू

: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से बालू की कालाबाजारी की जांच कराने की मांग की

काफी संख्या में नेत्र रोगियों ने नेत्र जांच कराई

उन्होंने बताया कि सोमवार को मरीजों को बस से जमशेदपुर ले जाया जाएगा और मंगलवार को ऑपरेशन करने के पश्चात बुधवार को मऊभंडार लाकर छोड़ दिया जाएगा. काफी संख्या में नेत्र रोगियों का डॉ. इष्ट देव तथा डॉ. शीतल सिंह ने शिविर में नेत्र जांच किया. मौके पर आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, दिनेश साव, कॉल्टू चक्रवर्ती, सच्चिदानंद त्रिपाठी, उप प्रमुख गोपाल अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, मुखिया निताई मुंडा, संजय अग्रवाल, नवल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आर राजन, राकेश दुबे, अशोक चौधरी, राहुल पांडेय, सुरेश चौहान, सपन नारायण देव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-after-dispute-with-wife-over-sister-in-laws-visit/">जमशेदपुर

: साली को घुमाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही