Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कालचिती पंचायत भवन में भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपस्थित भाजपा नेता एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. इसलिए अपने स्वास्थ्य का हर एक व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए. भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन एवं उनकी टीम बधाई के पात्र हैं. ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आयोजित करना काफी सराहनीय कार्य है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-give-jobs-to-local-unemployed-youth-in-sail-mines/">किरीबुरू

: सेल की खदानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग

तेरह सौ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

उन्होंने कहा कि डॉक्टर एवं नेता जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं इसलिए इस मंच से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि हर एक व्यक्ति को सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने का प्रयास करें. झारखंड में सबसे ज्यादा एनीमिया एवं कुपोषण के शिकार बच्चे होते हैं. अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है. वैसे लोगों को चिन्हित कर सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था हर कार्यकर्ता को करनी है. स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-chief-insisted-on-connecting-villagers-with-government-schemes/">डुमरिया

 : मुखिया ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर

दवा का किया गया वितरण

डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श देते हुए जरूरत के अनुसार दवा का वितरण किया. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, लखन माडी, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, संजय तिवारी, पोल्टू सरदार, मनोज प्रताप सिंह, सुब्रतो दास सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही