Search

 
 
 

Ghatshila : विभूति मंच परिसर में फुलडुंगरी दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कॉलेज रोड स्थित विभूति मंच परिसर में रविवार को फुलडुंगरी दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए बादल चंद्र भकत और महासचिव पद के लिए सौमित्र सरकार को मनोनित किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार धूमधाम से कमेटी द्वारा मां दुर्गा की पूजा की जाएगी. पूजा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता बादल चंद्र भकत ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सुशांत सीट, मृणाल कांति विश्वास, हरिशंकर महतो, सौमेन दत्ता, किशोरी मोहन महतो, दोलगोविंद मुर्मू, विश्वजीत डे, मुनमुन नंदा दास, प्रवीण महतो, दीपक विश्वास, सुभाष सीट, विप्लव सीट, दुलाल कांति महतो सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-three-children-died-while-bathing-in-the-pond-mourning-spread-in-the-village/">लोहरदगा

: तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही