Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गंधवनिक समाज ने धूमधाम से किया गंधेश्वरी पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गंधवनिक समाज की ओर से शुक्रवार को घाटशिला के नुआगांव ग्राम में गंधेश्वरी पूजा धूमधाम से किया गया. गंधवनिक समाज की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के दिन विगत पांच वर्षों से घाटशिला नुआगांव में श्री श्री गंधेश्वरी देवी की तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया जाता है. शुक्रवार को पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू एवं उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर पूजा का शुभारंभ किया. श्री गंधेश्वरी देवी मां शक्ति का एक रूप हैं. यह शक्ति रूपिणी मां दुराचारी असुरों का संहार कर इस पृथ्वी को असुरहीन कर शांति स्थापित किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-the-interim-stay-on-the-census-the-government-filed-an-appeal-for-an-early-decision/">बिहार

: जनगणना पर अंतरिम रोक के बाद सरकार ने जल्द फैसला के लिए दायर की अपील

समाज के लोगों ने पूजा में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

संपूर्ण पृथ्वी तथा समाज के कल्याण, आपसी भाईचारा, सौहार्द्र तथा शांति स्थापित करने के लिए समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. पूजा के अवसर पर देवी की आराधना, चंडीपाठ की गई. शाम को आरती तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर समाज के सत्यजीत कुंडू, सत्यरंजन दत्ता, शिवशंकर पाल, रूपाली घर, तारक घर, शिवशंकर चंद्र, शिवशंकर घाटवारी, विकास पाल, विकास कुंडू, मिठू पाल, इला कुंडू, तमाल बोस, विष्णु प्रसाद घर, अमित दत्ता, टोटन हलदार, विकास हालदार, शिवराज पाल, शिवराम पाल, आशीष सिन्हा, संजीव कुमार दे आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही