Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गंधवनिक समाज ने रघुनाथपुर गांव में लीला कीर्तन का किया आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बड़ाजुड़ी पंचायत के रघुनाथपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय मां गंधेश्वरी पूजा के तीसरे दिन सोमवार को गंधवनिक समाज ने लीला कीर्तन का आयोजन किया. कीर्तन सुनने के लिए रघुनाथपुर एवं उसके आसपास के गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए. लीला कीर्तन के दौरान कई प्रसंग को बंगाल के मेदनीपुर से लीला कीर्तन प्रस्तुत करने आए कलाकारों ने गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bad-deep-boring-plant-of-ward-32-will-start-soon-people-are-worried-about-drinking-water/">आदित्यपुर

: वार्ड 32 का खराब डीप बोरिंग प्लांट शीघ्र होगा चालू, पेयजल के लोग हैं परेशान

लीला कीर्तन का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है

इस मौके पर गंधवनिक समाज के लोगों ने कहा कि लीला कीर्तन पहले हर उत्सव में आयोजित होता था, लेकिन आधुनिकता के इस दौड़ में इस कीर्तन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है. इसको बचाने को लेकर ही इस कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. समाज के लोगों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से इस गांव में मां गंधेश्वरी पूजा तीन दिनों तक किया जाता है. पूजा के आयोजन में समाज के सभी लोग महत्वपूर्ण योगदान करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही