Search

 
 
 

घाटशिला : चाकुलिया थाना क्षेत्र से 35 लाख रुपए का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चाकुलिया थाना क्षेत्र के भोंडोसोल स्थित टीकाराम सोरेन के घर से पुलिस ने अभियान चलाकर 66.9 किलोग्राम गांजा जप्त किया है. जप्त गांजा का बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 35 लाख रुपए बाताया जा रहा है. उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक घर में बड़े पैमाने में गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है. इस सूचना के बाद सीडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सोमवार की रात छापामारी अभियान संचालित किया गया. इस छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने भोंडोशोल स्थित टीकाराम सोरेन के घर से 32 पैकेट गांजा को बरामद किया. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-get-minister-alamgirs-osd-sanjeev-and-jahangir-to-reveal-secrets-by-may-13-court-gives-permission/">मंत्री

आलमगीर के OSD संजीव और जहांगीर से 13 मई तक राज उगलवायेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत
बरामद गांजा का वजन 66.9 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति टीकाराम सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. बाकी तीन अभियुक्त की तालाशी जारी है. सीनियर एसपी ने बताया कि यह गांजा का खेप उड़ीसा से चाकुलिया लाया गया था. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा का व्यापार कैसे हो रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और गांजा की सप्लाई कहां-कहां हो रही है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है. संवाददाता सम्मेलन के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर समेत कई थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही