Ghatshila (Rajesh Chowbey) : 51 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ गायत्री प्रज्ञापीठ नरसिंहगढ़ राजबाड़ी की ओर से 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच होने वाले यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार को 1000 महिला श्रद्धालुओं द्वारा नरसिंहगढ़ राजबाड़ी परिसर स्थित मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी. महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने शुक्रवार को गायत्री प्रज्ञापीठ पहुंचकर यज्ञ की तैयारियाें का जायजा लिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजन सिंहदेव, ग्राम प्रधान विशाल नमाता, काजल धल, राकेश मन्ना, अशोक मदीना आदि ने थाना प्रभारी को जानकारी दी कि यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भव्य पंडाल, अतिथिशाला एवं विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की मूर्ति को तैयार कर लिया गया है. आकर्षक विद्युत सज्जा भी लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-51-devotees-of-shyam-bhatli-family-tatanagar-will-mark-22-in-khatu-dham/">जमशेदपुर
: श्याम भटली परिवार टाटानगर के 51 भक्त खाटू धाम में 22 को चढ़ायेंगें निशान आयोजन समिति की ओर से थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की मांग की गई है. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने कहा कि यज्ञ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने कलश यात्रा के दौरान यज्ञ के दौरान नरिसंहगढ़, धालभूमगढ़ के मुख्य मार्ग को श्रद्धालुओं को कहीं आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए पेट्रोलिंग का आदेश दे दिया गया. साथ ही साथ राजबाड़ी परिसर में सुरखा की व्यापक तैयारी की जा रही है. इस बार चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में आस-पास के क्षेत्रों के अलावा बंगाल एवं ओडिशा से भी गायत्री परिवार के सदस्य यज्ञ में शामिल होंगे. महायज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार यज्ञ के लिए नरसिंहगढ़ पहुंच गई है. गायत्री महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है. [wpse_comments_template]
घाटशिला : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी गायत्री महायज्ञ

Leave a Comment