Search

 
 
 

Ghatshila : बाबूलाल को समर्थन देने पहुंची गीता

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बने बाबूलाल सोरेन से जहां कुछ भाजपाई अपना समर्थन देने को लेकर उनसे मिलने का सिलसिला शुरु कर दिया है. वहीं कुछ भाजपाई उनके प्रत्याशी बनने का विरोध कर रहे हैं. भाजपा नेता जिन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी घोषित करते ही बगावती तेवर अपनाते हुए अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे, पर वैसा आज कुछ नहीं दिखा. वे अभी भी बागी तेवर में हैं. लक्ष्मण टुडू गुट के वैसे लोग जो एक-दो दिनों में दूसरे प्रत्याशी देने का मन बना रहे हैं. वैसे लोगों का कहना है कि एक दो-दिनों में आपात बैठक कर कुछ ना कुछ निर्णय जरुर किया जायेगा. बाबूलाल का कहना है कि चुनाव में वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और जितने गिले शिकवे हैं उसे दूर किया जायेगा. भाजपा बड़ी पार्टी है. मिल बैठकर सभी कमी को दूर किया जायेगा. दूसरी ओर रविवार को भाजपा नेत्री गीता मुर्मू रविवार को बाबूलाल सोरेन से मिलने जादूगोड़ा पहुंचीं. उन्होनें कहा कि पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका वह सम्मान करती हैं. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-forest-department-demolished-illegal-houses-with-jcb/">Gudabanda

: वन विभाग ने अवैध घरों को जेसीबी से तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही