Search

 
 
 

घाटशिला : बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षात्मक बैठक में घाटशिला सेंटर को मिला देशभर में पहला रैंक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बैंक ऑफ इंडिया के स्मॉल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेज प्रपोजल प्रोसेसिंग सेंटर की समीक्षात्मक बैठक 24 जुलाई को नई मुंबई के बेलापुर में आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन के लिए देशभर के 115 सेंटरों में घाटशिला सेंटर को प्रथम तिमाही में पहला रैंक प्राप्त हुआ. बुधवार को सेंटर के वरीय प्रबंधक रविकांत चौधरी को सेंटर के व्यवसायी एवं कर्मचारियों ने सम्मानित किया. मौके पर रविकांत चौधरी ने बताया कि समीक्षात्मक बैठक में घाटशिला ब्रांच को पहला रैंक तथा पुणे को दूसरा एवं तीसरा रैंक गाजियाबाद को मिला. इस उपलब्धि को उन्होंने यहां के ग्राहक एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को बताया. इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-of-lipunga-primary-school-are-not-getting-pure-drinking-water/">किरीबुरू

: लिपुंगा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

अधिकारियों से सम्मान मिलने से काफी ऊर्जा मिलती है - प्रबंधक 

बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी रजनीश कर्नाटका, ईडी पीआर राजगोपाल, स्वरूप दासगुप्ता, एम कार्तिकेय एवं प्रभात कुमार की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया. उन्होंने कहा कि कार्य को लेकर वरिय अधिकारियों से सम्मान मिलने से काफी ऊर्जा मिलती है. इस मौके पर किशोर कुमार बंसल, व्यवसायी वीरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, संदीप कुमार, कुलसुम जिया, कुंदन कुमार, करीना पड़िया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-of-lipunga-primary-school-are-not-getting-pure-drinking-water/">किरीबुरू

: लिपुंगा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही