Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नैक की तैयारी में जुटा घाटशिला कॉलेज

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में नैक के अगले चक्र की तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में नैक की तैयारी को लेकर पूर्व गठित आइक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) एवं नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिएशन काउंसिल) कमेटी का पुनर्गठन कर डॉ पीके गुप्ता को नैक को-ऑर्डिनेटर तथा डॉ नरेश कुमार को आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने बताया कि वर्ष 2017 में जब घाटशिला महाविद्यालय का नैक हुआ था, उसमें कॉलेज को यूजीसी से संबद्ध नैक टीम, बेंगलुरु द्वारा ``ए`` ग्रेड दिया गया था. 5 वर्षों बाद दोबारा इस महाविद्यालय का नैक टीम द्वारा ग्रेडिंग करवाया जाना है. इसके लिए एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) तैयार कर भेजा जाना है. यह नैक टीम द्वारा तभी स्वीकृत की जाएगी. जब 2018 से 22 तक एक्यूएआर (एनुअल क्वालिटी एश्योरेंस रिपोर्ट) जमा किया गया हो. जो कोरोना काल के समय नियमित रूप से प्रतिवर्ष ऑनलाइन नहीं भरा जा सका. इस रिपोर्ट को विधिवत भरने हेतु प्राचार्य ने एक कोर कमेटी का भी गठन किया है, ताकि शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को पूर्ण किया जा सके. आधारभूत संरचना का विकास के साथ विभागीय सेमिनार, वर्कशॉप, शोध पत्र प्रकाशन, प्लेसमेंट, शोध कार्य, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, एनसीसी व एनएसएस के कार्यकलापों को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-general-secretary-of-all-india-brahmarshi-samaj-seraikela-kharsawan-naval-singh-passed-away/">आदित्यपुर

: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां के महासचिव नवल सिंह का निधन

क्यों आवश्यक है नैक

प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि नैक यूजीसी की स्वायत्त संस्था है. इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है. इसका कार्य देशभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की गुणवत्ता को परखना और उसे ग्रेड देना है. बेहतर ग्रेड मिलने पर संस्थान को विकसित करने और फैकल्टी विकास के लिए यूजीसी से फंड प्राप्त होता है. इसे भी पढ़ें : जिंदा">https://lagatar.in/ltte-chief-prabhakaran-is-alive-claims-former-congress-leader-nedumaran/">जिंदा

है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा

पुनर्गठित आइक्यूएसी कमेटी

घाटशिला महाविद्यालय द्वारा पुनर्गठित 21 सदस्यीय आइक्यूएसी कमेटी में प्राचार्य डॉ आरके चौधरी अध्यक्ष और डॉ नरेश कुमार को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय के नैक को-ऑर्डिनेटर डॉ पीके पाणि, पूर्व प्राचार्य डॉ विनोद कुमार, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ पीके गुप्ता, डॉ एसके सिंह, डॉ डीसी राम, डॉ संदीप चंद्रा, प्रो इंदल पासवान, डॉ एसपी सिंह, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो मोहम्मद सज्जाद, डॉ संजय संजेश तिवारी, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो सोमा सिंह, प्रो विशाल कुमार, डॉ कन्हाई बारिक, समीर कुमार राय, एचसीएल के उप महाप्रबंधक श्रवण कुमार झा, अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही