Search

 
 
 

Ghatshila : घाटशिला कॉलेज ने जीता युवा कबड्डी चैंपियनशिप 2024

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने अपना दमखम दिखाते हुए युवा कबड्डी चैंपियनशिप 2024 बुधवार को जीत लिया. मंगलवार को गोविंदपुर, जमशेदपुर स्थित अखिल शौर्य कबड्डी क्लब द्वारा ओपन कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की गई थी. घाटशिला महाविद्यालय से दो टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. दोनों टीमों को कोच के रूप में सुमन महतो ने ट्रेंड किया था. पहले टीम के कप्तान जाहिद थे और दूसरे टीम के कप्तान विश्वजीत सिंह. प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें घाटशिला कॉलेज की दोनों में से एक विजेता और एक उप विजेता बना. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-incidents-theft-are-not-stopping-in-mango-theft-took-place-in-shankosai-for-the-third-consecutive-day/">Jamshedpur

: मानगो में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, लगातार तीसरे दिन शंकोसाई में हुई चोरी
विश्वजीत की कप्तानी में टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. प्राचार्य डा. आर के चौधरी ने दूरभाष पर कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया और कहा कि विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. कॉलेज लौटने पर प्रो. इंदल पासवान ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि आप सबों ने अपने मेहनत और लगन से घाटशिला कॉलेज सहित पूरे घाटशिला अंचल का मान बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-son-in-law-who-murdered-father-in-law-from-ganta-arrested-jailed/">Chandil

: गैंता से ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, जेल
विजेता टीम :  विश्वजीत, कप्तान, रामेश्वर, भावेश, कैलाश, कपिल, प्रेम, तापस, सुमित, सुकुमार और दुलाराम. उप विजेता टीम :  जाहिद, कप्तान, सौगात, चंदन, करण, इसाक, प्रकाश, राहुल, संतोष, विवेक, राजा, जगदीश और ऋषि. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-karampada-culvert-fell-into-bolero-river-four-suffered-minor-injuries/">Kiriburu

  :  करमपदा पुलिया से बोलेरो नदी में गिरी, चार को लगी मामूली चोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही