Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एक महीने से भगवान भरोसे चल रहा घाटशिला पोस्ट ऑफिस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला पोस्ट ऑफिस का कामकाज पिछले एक माह से भगवान भरोसे चल रहा है. लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है. पोस्ट ऑफिस में पैसे की लेन देन को लेकर पोस्ट आफिस कर्मी और ग्राहक दोनों परेशान हैं. कारण की पोस्ट ऑफिस में लगा सर्वर कब काम करता है कब खराब हो जाता है कहना मुश्किल है. पिछले एक महिने से यही स्थिति बनी हुई है. सोमवार को भी घाटशिला पोस्ट ऑफिस का सर्वर ठप हो गया जिससे सारा कामकाज बंद हो गया. सिर्फ सामान्य पोस्ट का काम ही चल रहा था. काफी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस आए लेकिन बिना काम निपटाए उनको वापस लौटना पड़ा. अधिकांश लोग अपना एमआईएस का पैसा लेने आए थे तथा कई लोग स्पीड पोस्ट के लिए आए थे लेकिन सर्वर खराब होने के कारण इन्हें वापस जाना पड़ा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-not-a-single-permanent-teacher-in-the-department-of-anthropology-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के मानवशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं

जल्द ही दूर होगी तकनीकी समस्या - मनोज सोरेन

स्पीड पोस्ट करने के लिए लोगों को मऊभंडार या मुसाबनी पोस्ट ऑफिस जाना पड़ रहा है. ऐसे में फर्स्ट फ्लाइट या अन्य कुरियर से लोगों को अपना सामान या पत्र भेजने में काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. इस संबंध में पोस्ट मास्टर मनोज सोरेन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से ही सर्वर की गड़बड़ी चल रही है. सर्वर की गड़बड़ी से ऑनलाइन होने वाले सारे काम बंद पड़े हैं. शनिवार को तकनीकी गड़बड़ी दूर कर ली गई थी. अचानक सोमवार की सुबह से पुनः वही समस्या उत्पन्न हो गई है उम्मीद है कि जल्द ही तकनीकी समस्या दूर कर ली जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही