Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आश्रम आवासीय बालिका उवि की छात्राओं को मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गुड़ाबांधा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा गांव स्थित आश्रम आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में पठन-पाठन करने वाली 186 छात्राओं को मेन्यू के अनुसार खाना भी नसीब नहीं हो रहा है. जिला पार्षद शिवनाथ मांडी बुधवार को आश्रम आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे उसी क्रम में उपस्थित छात्राओं ने मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलने की शिकायत की. साथ ही साथ स्कूल में बिजली कनेक्शन अलग से नहीं होने की भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-birua-inaugurated-the-special-camp-of-sarvajan-pension-yojana/">चाईबासा

: सर्वजन पेंशन योजना के विशेष कैंप का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

अविलंब ट्रांसफार्मर लगाने का दिया आदेश

मौके पर उपस्थित वार्डन कार्मी हेंब्रम ने पार्षद को बताया कि संस्था स्लाड्स द्वारा बच्चों के लिए जिस प्रकार खाना भेजा जाता है उसी प्रकार परोसा जाता है. हां यह बात सही है कि छात्राओं को दूध और पनीर नहीं दिया जा रहा है अन्य खाद्य सामग्री लगभग दी जा रही है. बिजली के बारे के बताया गया कि नवंबर माह में बिजली विभाग को 25 केवी के ट्रांसफरमर लगाने के लिए आवेदन दिया गया था अब तक यह कार्य नहीं हो पाया. पार्षद से इस पर हस्तक्षेप करने को कहा. पार्षद ने अविलंब ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-ucil-personnel-welcomed-the-konark-team-that-arrived-with-the-fair-play-trophy/">जादूगोड़ा

: फेयर प्ले ट्रॉफी लेकर पहुंची कोणार्क टीम का यूसील कर्मियों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही