Search

 
 
 

घाटशिला : नि: शुल्क ऑपरेशन कराने के बाद आंख से निकली कांच की गोली

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के कीताडीह गांव निवासी गंगाधर सिंह (70 वर्ष) के ऑपरेशन किए गए आंख से गुरुवार की रात कांच की गोली निकलने का मामला सामने आया है. इलाज के लिए शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल पहुंचे गंगाधर को डॉ. मीरा मुर्मू ने जांचोपरांत बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि ऐसा आज के तकनीकी युग में संभव है. किसी भी व्यक्ति के आंख का रेटिना आदि आसानी से बदला जा सकता है. किसी को भी नेत्र की जरूरत होने पर किसी के नेत्रदान से यह संभव है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-woman-grazing-goat-in-the-field-injured-by-lightning/">चाकुलिया

: खेत में बकरी चरा रही महिला वज्रपात से जख्मी

ऑपरेशन से संबंधित नहीं है कोई भी कागजात

विदित हो कि पिछले 6 माह पूर्व किसी स्वयंसेवी संस्था द्वारा नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन कराने के लिए गंगाधर सिंह को खेत से पकड़ कर ले जाया गया था. ऑपरेशन करा कर लौटने के बाद गंगाधर के आंख में लगातार दर्द होता रहा. हालांकि उन्होंने अपना इलाज कोलकाता व रांची आदि शहरों में कराया पर आराम नहीं हुआ. वहीं, पढ़ा-लिखा न होने के कारण गंगाधर को यह जानकारी नहीं है कि किस संस्था द्वारा उनकी आंख का ऑपरेशन कराया गया. साथ ही उनके पास कोई ऐसे कागजात भी नहीं है जिससे पता चल पाए कि उनका ऑपरेशन कहां किया गया है व किस चिकित्सक ने किया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-cutting-tin-roof-in-fashion-market/">जमशेदपुर

: फैशन बाजार में टीन की छत काटकर चोरी

इस तरह के शिविर का किया जाए सख्ती से जांच

वहीं, इसका कड़ा विरोध करते हुए माझी परगना महाल के देश विचार सचिव ने कहा कि बिना किसी जांच परख के इस तरह का शिविर आयोजित किया जाना पूरी तरह गलत है. कहीं न कहीं प्रशासनिक दृष्टिकोण से चुक हो रही है. उन्होंने मांग की है कि इस तरह के शिविर का प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा सख्ती से जांच किया जाए. उसके बाद ही गांव के भोले-भाले लोगों को शिविर में जाने की अनुमति दी जाए. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-caught-in-the-love-of-a-married-woman-hanged-himself/">आदित्यपुर

: शादीशुदा महिला के प्रेम में फंसे युवक ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही