Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : स्विफ्ट डिजायर कार से हो रही है बकरी चोरी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बकरी चोरी करने का एक नयाब तरीका सोमवार को सुसनीजुबनी गांव में देखने को मिला. एनएच किनारे बसा सुसनीजुबनी गांव में स्विफ्ट डिजायर कार से चोर बकरी चोरी कर रहे है. विक्की सिंह नामक युवक ने बताया एक कार आई और कार में बैठे युवक ने संतरे के छिलके कार से बाहर फेंका. कुछ ही देर में आसपास चर रही बकरी कार के समीप आ गई. संतरे के छिलके को बकरी जैसे ही मुंह लगाई अचेत हो गई. उसके बाद चोर ने बकरी को धीरे से उठाकर कार में रखा. इतने में विक्की सिंह घर से बाहर निकला और शोर मचाना शुरू कर दिया,उतने में चोर कार लेकर भागने लगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-angry-with-poor-road-construction-will-demand-investigation-from-dc/">किरीबुरू

: घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीण नाराज, डीसी से करेंगे जांच की मांग

चोर कार लेकर भागने लगे

शोर मचाने पर आसपास के लोग भी कार पर पत्थर मारकर रोकने का प्रयास किए परंतु कार पर बकरी चोर इतने शातिर थे कि पलक झपकते ही कार लेकर भागने में सफल हो गये. गांव वालों ने बाइक से कुछ दूर पीछा किया परंतु वे लोग भागने में सफल रहा. गांव के मुकेश थापा, शंकर टुटू व दीपक नामाता ने बताया कि पिछले दिनों उन लोगों की भी पांच बकरी गायब हो गई थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला. इससे और संदेह पुख्ता हो गया की कार में सवार होकर कुछ युवक बकरी चोरी करने आते हैं. इसे भी पढ़ें :जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-two-year-old-girl-saved-herself-from-being-a-victim-of-malevolence-know-how/">जयपुर

: दो साल की बच्ची ने नरबली का शिकार होने से खुद को बचा लिया, जानें कैसे?
[caption id="attachment_610812" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Swift-DZire-Car-SE-CHORI-3-300x151.jpg"

alt="" width="300" height="151" /> जानकारी देते ग्रमीण.[/caption] संतरे के छिलके जैसे सामान में कुछ केमिकल डालकर फेंकते है जिससे बकरी खाते ही कुछ समय के लिए अचेत हो जाती है. जिसके कारण कोई आवाज नहीं होता आसानी से बकरी को लोड कर फरार हो जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि एक बकरे की कीमत कम से कम 10 से 15 हजार रुपया है. इससे अच्छी खासी आमदनी भी चोरों को हो जाती है और किसी को भनक भी नहीं लगती. लोग यह सोचते हैं कि सामने फूलडुंगरी पहाड़ देखने पर्यटक गए होंगे पेड़ की छांव में अपनी गाड़ी खड़ी की है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है. गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में स्विफ्ट कार के तस्वीर कैच हो गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-angry-with-poor-road-construction-will-demand-investigation-from-dc/">किरीबुरू

: घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीण नाराज, डीसी से करेंगे जांच की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही